41 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

   
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में अपनी आवश्यक रेल सेवा पूर्ण करने पर 41  कर्मचारियों को आवश्यक रेल सेवा पूर्ण होने पर डीआरएम विवेक शील ने गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल और सेवानिवृत्ति के दस्तावेज देकर विदाई दी।

इस अवसर पर सेवा निवृत होने वाले कर्मचारियों में गोपाल लाल मीना, विनोद कुमार गर्ग, मोहम्मद सलीम बैग, रणजीत सिंह भुल्लर, जगदीश प्रसाद, धनरंजन पोद्दार आदि प्रमुख थे।
 
कार्यक्रम में डीआरएम विवेक शील के साथ ही वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) शची पति नंदन के साथ कार्मिक एवं लेखा विभाग के कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Post a Comment

और नया पुराने