गधेरी में पौधारोपण से हुई जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत

सांसद, महापौर, विधायक और नगर निगम अध्यक्ष ने लगाये पौधे



जबलपुर | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर जबलपुर जिले में एक पेड माँ के नाम अभियान की शुरुआत आज सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने डुमना नेचर पार्क के समीप गधेरी में पौधारोपण कर की। पौधारोपण के इस कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम द्वारा किया गया था। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोटिया भी इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने भी पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता की। कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह एवं नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने भी इस कार्यक्रम में पौधे रोपे। बता दें कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जबलपुर जिले में जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न चरणों मे लगभग 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के पहले दिन आज जिले भर में अलग-अलग लोकेशन पर एक लाख 47 हजार पौधे रोपे जा रहे हैं।
  • माढ़ोताल तालाब पर विधायक डॉ पांडे ने किया पौधारोपण 
एक पेड़ माँ के नाम अभियान की जिले में हुई शुरुआत के पहले दिन विधायक डॉ अभिलाष पांडे आधारताल तहसील के अंतर्गत माढ़ोताल तालाब के किनारे पौधारोपण किया।
  • पनागर विधायक ने किया करमेता में पौधारोपण 
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पनागर विधायक सुशील कुमार तिवारी इंदु ने करमेता में आधारताल तहसील कार्यालय के नये भवन के लिये चयनित स्थल पर पौधारोपण किया। श्री तिवारी ने यहॉं आम, नीम, पीपल, कदम्ब और जामुन के पौधे लगाये। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी आधारताल शिवाली सिंह, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा तहसीलदार कार्यालय का स्टाफ भी इस मौके पर मौजूद था।
  • पाटन विधायक श्री विश्‍नोई ने किया पौधारोपण 
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के पहले दिन आज विधायक अजय विश्नोई ने पाटन में जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पौधारोपण किया।
  • कलेक्‍ट्रेट में हुआ पौधारोपण 
जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत पर आज कलेक्ट्रेट स्थित उद्यान में भी पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड, सयुंक्त कलेक्टर धीरेंद्र सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर शिवांगी जोशी ने भी पौधे लगाये ।
  • एक पेड़ माँ के नाम अभियान : वृद्धाश्रम में रोपे गये पौधे 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम अभियान “ के अंतर्गत आज रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के पुराने और नये परिसर में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के इस कार्यक्रम में वृद्धजनों ने भी सहभागिता की और पौधारोपण किया।कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आशीष दीक्षित, सोसायटी के प्रदेश प्रबंधकारिणी के सदस्य डॉ सुनील मिश्र, कार्यकरिणी सदस्य बलदीप मैनी, संदीप जैन, हेमराज अग्रवाल एवं सुनील गर्ग, कदम संस्था से योगेश गनोरे तथा वृद्धाश्रम की अधीक्षक रेवेंदु सिंह आदि मौजूद रहे। 

Post a Comment

أحدث أقدم