निपुण परीक्षण एवं प्री राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का आयोजन


जबलपुर।
पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जबलपुर मंडल द्वारा 29 से 31 जुलाई तक तृतीय सोपान, निपुण परीक्षण एवं प्री राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील टेलर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, वरिष्ठ विद्युत अभियंता रामबदन मिश्रा, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता राजश्री द्विवेदी, सहायक कार्मिक अधिकारी सच्चिपति नंदन के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्काउट डेन जबलपुर में आयोजित किया गया। जिसमें मंडल के सभी यूनिट्स के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, नई कटनी जंक्शन एवं सतना के सदस्यों ने प्राथमिक उपचार, मानचित्र, पायनियरिंग तथा अन्य स्काउटिंग पाठ्यक्रम का परीक्षण दिया। 

इस शिविर में मंडल के पदाधिकारी अनिल चौबे जिला सचिव, संजीव तिवारी सहायक सचिव, विमलेश तिवारी जिला संगठन आयुक्त, राहुल कश्यप जिला प्रशिक्षण आयुक्त एवं परीक्षण मंडल में रेंजर लीडर विजयलक्ष्मी पाणिग्रही, किशोर कुमार, मुहम्मद शरीफ, राम प्रकाश त्रिपाठी, रजनीश कुमार यादव, सुनील यादव शामिल रहे। 

सहायक के रूप में एडवांस रोवर स्काउट लीडर सुमित विश्वकर्मा, शुभम कुमार कुशवाहा, एडवांस स्काउट मास्टर अब्दुल वाजिद मंसूरी, देवेंद्र कुमार कतिया उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने