सेवा भावना ही रोटेरियन की पहचान: सांसद विवेक तनखा

रोटरी क्लब प्रीमियम के स्थापना समारोह का भव्य आयोजन



जबलपुर। राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तनखा ने कहा कि सेवा भावना ही रोटेरियन की पहचान है। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अध्यक्ष का पद बहुत महत्वपूर्ण होता है और अध्यक्ष क्लब को ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। वे रोटरी क्लब जबलपुर प्रीमियम के स्थापना समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

समारोह का शुभारंभ सांसद विवेक कृष्ण तनखा, रोटरी के नवागत अध्यक्ष सार्थक सेठी और पूर्व अध्यक्ष वरुण कृष्ण तनखा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन से किया गया। नवागत अध्यक्ष सार्थक सेठी ने सांसद तन्खा  का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन एड. सिद्धार्थ सेठ ने दिया।

  • समाज कल्याण के कार्यों में आगे रहे हैं नए अध्यक्ष

कार्यक्रम में पूर्व रोटेरियन वरुण तनखा ने रोटरी प्रीमियम के नए अध्यक्ष सार्थक सेठी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सार्थक जबलपुर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके परिवार को जबलपुर में बड़े व्यवसायिक घराने के रूप में जाना जाता है। 23 वर्ष की आयु में सार्थक को मुख्यमंत्री द्वारा यंगेस्ट बिजनेस युवा कप्तान अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वे भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्य आयुक्त के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और रोटरी गवर्नर द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने राउंड टेबल के अध्यक्ष के रूप में कई उल्लेखनीय समाज कल्याण कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाई है।

  • प्राथमिकता में होंगे मानव सेवा से जुड़े कार्य : सार्थक सेठी

नवागत अध्यक्ष सार्थक सेठी ने अपने कार्यकाल में किए जाने वाले मानव सेवा के कार्यों का रोड मैप प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के कार्य प्राथमिकता में होंगे। सार्थक सेठी ने कहा कि रोटरी एक ऐसी संस्था है जो विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों को एक साथ लाकर मानव सेवा के कार्यों में उनकी सहभागिता को सुनिश्चित करती है। उन्होंने सांसद विवेक कृष्ण तनखा को अपना प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि वे उनके बताए हुए मार्ग पर हमेशा चलते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में शिवेंद्र पांडे, अबू फौजदार, चमन राय, सूचित पांडे, मौसिम अंसारी, अवनीश दुआ, शुभम सिद्ध, शनि आहूजा, सारस्वत अवस्थी, पायल शुक्ला, यशवर्धन राय, अंशुल चावला, संकल्प कोचर, संकेत मोदी, सुमित रजक और एसके श्रीवास्तव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

और नया पुराने