जबलपुर रेल मंडल में नए डीसीएम ने संभाला पदभार



जबलपुर। भोपाल रेल मंडल में मंडल परिचालन प्रबंधक के पद से स्थानांतरित होकर आये शशांक गुप्ता ने  जबलपुर रेल मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है | 
नव नियुक्त.डीसीएम शशांक गुप्ता ने भारतीय रेल के विभिन्न मंडलों में महत्वपूर्ण पदों पर सफलता पूर्वक  कार्य किया है.| जबलपुर रेल मंडल में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील सहित अन्य शाखा अधिकारियों से भेंट करके परिचय दिया. इस दौरान मंडल के अधिकारियों ने शशांक गुप्ता से शिष्टाचार भेंट करके उनका स्वागत कर बधाई दी।

Post a Comment

और नया पुराने