पर्यावरण एवं विकास पर दिख रहा जनसंख्या वृद्धि का असर

विश्व जनसंख्या दिवस पर मानकुंवरबाई कालेज में संगोष्ठी का आयोजित 



जबलपुर | शासकीय मानकुंवरबाई कला एवं वाणिज्य स्वशासी महिला महाविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया | 
कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ.’ उज्जवला खारपाटे के मार्गदर्शन में तथा भूगोल विभाग के अध्यक्ष डाॅ. ब्रम्हानंद त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित किया गया। भूगोल विभाग के विभागध्यक्ष डाॅ. ब्रम्हानंद त्रिपाठी ने कहा कि आज भारत की जनसंख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिसका परिणाम आज पर्यावरण एवं विकास पर दिखने लगा है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता गुरूनानक महिला महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डाॅ. विधि जैन ने जनसंख्या वृद्धि का पर्यावरण पर प्रभाव के बारे में जानकारी दी।

Post a Comment

और नया पुराने