विवाह भारतीय संस्कृति का एक संस्कार : सीएम डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने दमोह के तेंदूखेड़ा में  आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित किया



इंदौर| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति में एक संस्कार है। यह जन्म जन्मांतर तक चलने वाला पवित्र बंधन है। यह केवल वर-वधु को एक कर देने वाला संस्कार भर ही नहीं बल्कि दो परिवारों अलग-अलग संस्कृति, संस्कारों तथा परम्पराओं को एकाकार कर देने वाला महत्वपूर्ण संस्कार है।
डॉ यादव ने आज इंदौर एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल में बने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष से दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर तथा उत्तरप्रदेश के विधान परिषद के सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने सामूहिक विवाह समारोह के नवदंपतियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने नवदंपतियों के सुखमय तथा खुशहाल जीवन की कामनाएं कीं।

Post a Comment

أحدث أقدم