UP उपचुनाव में होगी BJP की अग्नि परीक्षा, इन 10 सीटों पर होगा चुनाव



नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (By-election on Assembly Seats) होना है, हालांकि इसे लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) ने अभी तक कोई एलान नहीं किया है। लेकिन उपचुनाव में BJP की अग्नि परीक्षा होना तय है | जबकि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज अपने आवास पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक की है।

इस बैठक में आगामी विधानसभा उपचुनाव और राज्य के कई हिस्सों में आई बाढ़ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है। जिसमें उप्र के सभी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री मौजूद रहे है। वही भाजपा में बहुत तेजी से जोड़-तोड़ के साथ ही उठा-पटक शुरु की गई है।

यूपी के 2 उपमुख्यमंत्री रहे गायब 

सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर 30 मंत्रियों की एक टीम बनाई है, जिसमें प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री गायब हैं। सीएम योगी की टीम में केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) को शामिल नहीं किए जाने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। योगी ने अपने स्पेशल 30 के जरिए यूपी में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर जीतने का प्लान बना रखा है, इसमें दोनों ही उपमुख्यमंत्री नहीं रखे गए हैं।

लोकसभा चुनावों में हुई थी हार


हाल ही में लोकसभा चुनावों में भाजपा उप्र में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। पार्टी प्रदेश में 33 सीटों पर सिमट गई, जो 2019 के मुकाबले 29 सीटों की गिरावट है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (‘इंडिया') ने बढ़त हासिल की और सपा ने 37 सीटें जीतीं, जो 2019 के मुकाबले 32 सीटों की बढ़त है। कांग्रेस पार्टी ने 6 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। 

इन 10 सीटों पर होगा उप चुनाव 

  • करहल (मैनपुरी)- समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद करहल (मैनपुरी) विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। 
  • टेहरी (अंबेडकरनगर)- इसी तरह कटेहरी (अंबेडकरनगर) सीट सपा के लालजी वर्मा के अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से चुने जाने के बाद खाली हुई है। 
  • मिल्कीपुर (अयोध्या)- सपा नेता अवधेश प्रसाद के अयोध्या से लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण उन्हें मिल्कीपुर (अयोध्या) सीट से इस्तीफा देना पड़ा। 
  • कुंदरकी (मुरादाबाद) -  सपा नेता जिया उर रहमान बर्क की मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट उनके संभल से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई है। 
  • मीरापुर (मुजफ्फरनगर) -  राष्ट्रीय लोक दल के चंदन चौहान ने बिजनौर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। 
  • गाजियाबाद - भाजपा के अतुल गर्ग ने गाजियाबाद से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद गाजियाबाद विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। 
  • मझवां (मिर्जापुर) - भाजपा के विनोद कुमार बिंद ने भदोही से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। 
  • खैर (अलीगढ़) -  भाजपा के अनूप सिंह उर्फ अनूप प्रधान बाल्मीकि ने हाथरस लोकसभा सीट से चुने जाने के बाद अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। 
  • फूलपुर (प्रयागराज) - भाजपा के प्रवीण पटेल ने फूलपुर लोकसभा सीट से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। 
  • सीसामऊ (कानपुर नगर) - समाजवादी पार्टी के इरफान सोलंकी की कानपुर नगर की सीसामऊ विधानसभा सीट, एमपी/एमएलए अदालत द्वारा 7 साल की कैद के मद्देनजर उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद रिक्त घोषित कर दी गई है। 

Post a Comment

और नया पुराने