रेलवे स्कूल में किया गया 100 बड़े पौधों का रोपण


जबलपुर | पश्चिम मध्य रेल हाई स्कूल, लोको तलैया जबलपुर के खेल मैदान में संत निरंकारी फाउंडेशन के सहयोग से रेलवे अधिकारियों ने एक महत्वपूर्ण पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रभात, मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) दीपक कुमार गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील टेलर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्मला गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) जेपी सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) शचीपति नंदन और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारियों, विद्यालय के शिक्षकों, एवं संत निरंकारी फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 100 बड़े पौधों का रोपण किया।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाना था, बल्कि इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। अधिकारियों और संस्थाओं के इस समर्पण ने समुदाय में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी सुदृढ़ किया है।

Post a Comment

और नया पुराने