आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाना न्याय नहीं बर्बरता: खडगे-प्रियंका


नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपराध के बदले घर पर बुलडोजर चला कर परिवार को छत विहीन करने को अन्याय और बर्बरता करार देते हुए कहा है कि यह अमानवीयता और इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए।

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि किसी अपराधी को सजा देने के लिए उसके घर पर बुलडोजर चलाने को न्याय नहीं कहा जा सकता है। किसी भी सभ्य समाज में अपराध के बदले आरोपी के परिवार को बुलडोजर से उनकी छत तोड़कर सजा नहीं दी जा सकती। यह न्याय नहीं अन्याय है और कानून की अवधारणा है इसलिए इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए।


Post a Comment

और नया पुराने