भारत माता की जयघोष के साथ रांझी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा


जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व केंट विधायक अशोक रोहाणी के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक विशाल तिरंगा यात्रा का आगाज किया गया। यह यात्रा बड़ा पत्थर रांझी से प्रारंभ हुई, जिसमें भारत माता की जय के नारों की गूंज ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, और नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक अशोक रोहाणी ने कहा, "बात इतनी सी है हवाओं को बताये रखना, रोशनी होगी चिरागों को जलाये रखना। जिन्होंने इस वतन की माटी को अपने लहू से सींचा, उन शहीदों को हमेशा दिल में बसाये रखना।" इसके अलावा, सांसद आशीष दुबे ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


तिरंगा यात्रा बड़ा पत्थर रांझी से शुरू होकर किशन होटल, सब्जी मार्केट, मस्ताना चौक, जौहर चौक, एसएएफ, दर्शनसिंह तिराहा, सीओडी चौक, व्हीकल मोड़ होते हुए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल पर संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर विधायक अशोक रोहाणी ने सभी बच्चों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में सचिन जैन सहारा, दामोदर सोनी, आशीष राव, गुड्डा केवट, संजय वर्मा, निशांत झारिया, अनुराग दाहिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्रीमती सावित्री शाह, सुश्री कृष्णा दास चौधरी, श्रीमती रीना ऋषि यादव, शरद श्रीवास्तव बाबा, श्याम कनौजिया, दीपक लाला, डॉ. कमल विश्वास, पुष्पराज सेंगर, प्रभाशंकर कुशवाहा, वेद महावर, जय रोहाणी, सुंदर अग्रवाल, पप्पू सोनकर, दशरथ पटेल, कैलाश रजक, अंकित फ्रांसिस, आकाश रजक, सुधीर बेन, आलोक मित्रा, श्रीमती सुमन बर्मन, उर्मिला विश्वकर्मा, पुष्पा तिवारी, अभिषेक सिंह, प्रिसं यादव, गोविंद यादव, सोनू पिल्ले, घनश्याम बोहित, मोहित, हैप्पी सिंह, संजय ठाकुर, सुधा, श्रीमती मुन्नी पटेल, पुष्पा खुलवे, शीलू नारंग, पवन रजक, पवन यादव सहित सभी कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने