नाग पंचमी पर चूल्हे पर क्यों नहीं बनाते रोटी


नाग पंचमी हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन नागों या सांपों की हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार पूजा की जाती है। बड़ी संख्या में लोग नागों की पूजा करते हैं। यह त्यौहार भारत और नेपाल में अत्यंत श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, नाग पंचमी सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी 9 अगस्त 2024 को मनाई जाने वाली है।

  • चूल्हे पर तवा रखने से नाराज हो सकते हैं नाग देवता 

नाग पंचमी के दिन रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता। दरअसल, नाग पंचमी के मौके पर लोहे का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोटी बनाने के लिए जिस तवे का इस्तेमाल किया जाता है उसे नाग के फन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में नाग पंचमी पर चूल्हे पर तवा रखने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं। 

इसके अलावा तवे को राहु के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। ऐसे में नाग पंचमी पर इसके इस्तेमाल से कुंडली में राहु ग्रह का प्रभाव बढ़ सकता है। इस वजह से नाग पंचमी पर रोटी बनाने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

नाग पंचमी 2024: तिथि और समय
पंचमी तिथि आरंभ - 9 अगस्त, 2024 - 12:36 पूर्वाह्न

पंचमी तिथि समाप्त - 10 अगस्त 2024 - 03:14 पूर्वाह्न

नाग पंचमी का महत्व

नाग पंचमी का हिंदुओं के बीच बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह दिन पूरे भारत और नेपाल में भी मनाया जाता है। नाग पंचमी सावन के महीने में आती है जो भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र महीना है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार नागाओं को हमेशा एक विशेष स्थान दिया जाता है और उन्हें भगवान के रूप में पूजा जाता है।

Post a Comment

और नया पुराने