स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण



निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चला विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान
जबलपुर | निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देशानुसार शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्डवार एवं संभागवार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान के तहत पिसनहारी की मढिया स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता सेनानी सम्मान अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले संभागों एवं वार्डों को सम्मिलित करते हुए विभिन्न जनजागरूकता अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसका उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनजागरूकता अभियानों का व्यापक प्रचार एवं प्रसार करना है एवं अभियान के सहभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित करना है।

  • रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पार्षद जीतू कटारे ने किया माल्यार्पण

मुख्य कार्यक्रम में संभाग क्रमांक 01 के महाराणा प्रताप वार्ड के अंतर्गत आने वाली पिसनहारी की मढिया स्थित स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं धन्वन्तरी चौराहा स्थित स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पार्षद जीतू कटारे द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इसी क्रम में संभाग क्रमांक 3 के अंतर्गत गुप्तेश्वर मंदिर के पास स्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद गुलाब सिंह की प्रतिमा पर पार्षद दिनेश सिंगरौल और संभाग क्रमांक 4 के अंतर्गत कटंगा तिराहा स्थित स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में व्यापारी संगठन के सह संयोजक सुमन जैन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक केआर सोलंकी, मोनिका तुमराम, राधा पवार, प्रीतिश मन्सोडक, अगस्ते वर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक अमन चौरसिया, अमन चतुर्वेदी, राम कोरी, बालकृष्ण, सुपरवाइजर मोजिस, बाल अंकैया, गुरुकुल स्कूल के छात्र और शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने