समाज में अपनी विश्वसनीयता को मजबूत करें पत्रकार : सांसद आशीष दुबे

पत्रकार स्वयं अपने मानक तैयार कर समाज में आदर्श प्रस्तुत करें : संजय सिन्हा 
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की कार्यशाला एवं संभागीय पदाधिकारी सम्मेलन में बोले वक्ता  



जबलपुर। पत्रकारों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत हमेशा पत्रकारों के हित की बात उठाने वाले राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद एवं दैनिक पीपुल्स समाचार पत्र के संयुक्त तत्वाधान में  संभागीय इकाई के द्वारा कार्यशाला एवं संभागीय पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगोष्ठी के माध्यम से मीडिया के बदलते परिदृश्य और चुनौतियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया।  
  • पत्रकार अपनी विश्वसनीयता मजबूत करें : संजय सिन्हा
इस अवसर दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता के क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। इस दौर में कई कारणों से पत्रकारों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में भी पत्रकार अपनी ‍निष्पक्ष खबरों से जनता में अपनी विश्वसनीयता और मजबूत कर सकते हैं। 
  • पत्रकार स्वयं अपने मानक तैयार कर समाज में आदर्श प्रस्तुत करें :सांसद आशीष दुबे
कार्यक्रम में आये जबलपुर के सांसद आशीष दुबे ने कहा कि लोकतंत्र के जरिये समाज में सभी को समान अधिकार मिले हैं। इस वजह से पत्रकारों के अधिकारों की भी सीमा है। उन्होंने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया का भी विस्तार हुआ है। इस विस्तार में खबरों की जिम्मेदारी को लेकर समाज में खतरे भी बढ़े हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि पत्रकार स्वयं अपने मानक तैयार कर समाज में आदर्श प्रस्तुत करें।
  • क्षेत्रीय पत्रकारों के को मिले प्रशिक्षण 
डॉ. जितेंद्र जामदार, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि क्षेत्रीय पत्रकारिता का अपना अलग महत्व है। क्षेत्रीय खबरों से ही राष्ट्रीय स्तर की खबरें बनती है। उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारों के लगातार प्रशिक्षण पर भी जोर दिया। इस कार्यशाला मे नरसिंहपुर, मंडला, कटनी, डिंडोरी, बालाघाट, कटनी, सिवनी के जिलाध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखी। 
  • इन्होने दिया मार्गदर्शन 
कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानन्द तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष देवशंकर अवस्थी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगा चरण मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति मयंक तिवारी, आईटी सेल के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष विलोक पाठक,संभागीय अध्यक्ष राजीव उपाध्याय, जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, शुभम शुक्ला ने संभागीय पदाधिकारी सम्मलेन में अपना मार्गदर्शन दिया।   
  • ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश दुबे, प्रदेश अध्यक्ष समाज कल्याण प्रकोष्ठ शिवकुमार तिवारी, प्रदेश सचिव संदीप मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा, संभागीय अध्यक्ष राजीव उपाध्याय, संभागीय महासचिव चंद्रशेखर शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष विवेक यादव, सुजीत ठाकुर, संभागीय कोषाध्यक्ष रविंद्र सुहाने, संभागीय अध्यक्ष शुभम शुक्ला, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश मिश्रा, समाज कल्याण प्रकोष्ठ तरुण सोनाने, श्रीमती मीना चौधरी, साहित्यिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपम बाजपेई, धर्म संस्कृति अध्यात्म प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश पाठक, नगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीतू शाह, सुरभि तिवारी, सिमरन सिंह, मंजू पांडे, जबलपुर जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, संभागीय प्रवक्ता शिव चौरसिया, मंडला जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, डिंडोरी जिला अध्यक्ष अनिल पटेल, सिवनी जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, मुकेश मिश्रा, संभागीय इकाई के संरक्षक सुनील साहू, एसके गोस्वामी इंजीनियर तरुण सोनाने, उत्पल कांत शर्मा, संदीप दुबे, पूनम दुबे, मंजू तिवारी, रजनी शर्मा, प्रमिला तिवारी, पार्षद प्रतिभा भापकर, अनिल शुक्ला, प्रमोद पटेल, अनिल शुक्ला, अनुराग दीक्षित, अजहर खान, राजेश सिंह ठाकुर, समता तिवारी, राजेश सिंह ठाकुर, जितेंद्र सिंह शेखर, बेजान सिंह ठाकुर, राहुल जैन, राजकुमार जैन, राहुल पांडे, दिलीप तिवारी, सुनील सेन, अमित सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पांडे,एड. दीपक सोनी, एड. प्रियंक चौबे, साहित्यकार संतोष नेमा, विजय तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم