राजकुमार हिरानी को 'राष्ट्रीय किशोर सम्मान' से नवाज़ा गया

सुप्रसिद्ध गायक-अभिनेता किशोर कुमार


खंडवा | सुप्रसिद्ध गायक-अभिनेता किशोर कुमार की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मध्यप्रदेश के खंडवा में आयोजित 'राष्ट्रीय किशोर अलंकरण समारोह' में इस वर्ष का प्रतिष्ठित सम्मान प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और निर्माता राजकुमार हिरानी को प्रदान किया गया।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस विशेष समारोह में, हिरानी को पांच लाख रुपये की धनराशि, शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को ग्रहण करने से पूर्व, श्री हिरानी ने किशोर कुमार की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए श्री हिरानी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि आज से ठीक 37 वर्ष पहले वे किशोर कुमार के निवास के सामने खड़े होकर नम आँखों से उन्हें विदा देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "आज भी भारत का कोई ऐसा घर नहीं होगा, जहाँ कभी न कभी किशोर कुमार का कोई गीत न गूंजा हो। कई संगीत प्रतियोगिताओं और रियलिटी शो में उनके ही गाने सुनने को मिलते हैं।"

समारोह से पहले, श्री हिरानी अपनी पत्नी के साथ किशोर कुमार की समाधि पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्रद्धा के फूल अर्पित किए और दूध-जलेबी का भोग लगाया। हिरानी ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि किशोर कुमार को खंडवा और यहाँ की प्रसिद्ध दूध-जलेबी बहुत प्रिय थी।

समारोह में जनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह ने श्री हिरानी को यह प्रतिष्ठित सम्मान सौंपा।
  • इन्हें मिल चुका सम्मान 
उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग द्वारा दिये जाने वाला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष 1997 में फिल्म निर्देशक हृषिकेश मुखर्जी को दिया गया था। इसके बाद वर्ष 1998 में अभिनेता नसरूद्दीन शाह, 1999 में पटकथा लेखक गुलजार, सन 2000 में गीतकार कैफी आजमीन, 2001 में फिल्म निर्देशक बी.आर. चौपड़ा, 2002 में फिल्म अभिनेता अभिताभ बच्चन, 2003 में गोविन्द नेहलानी, 2004 में गीतकार जावेद अख्तर, 2005 में गीतकार श्याम बेनेगल, 2006 में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, 2007 में अभिनेता मनोज कुमार, 2008 में गीतकार गुलशन बावरा, 2009 में फिल्म निर्देशक यश चौपड़ा, 2010 में अभिनेता देवानंद, 2011 में पटकथा के लिए सलीम खान, 2012 में गीतकार समीर, 2013 में निर्देशन के लिए सई परांजपे, 2014 में फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार, 2015 में पटकथा के लिए रूमी जाफरी, 2016 में गीतकार योगेश, वर्ष 2017 के लिए फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन, 2018 में अभिनेता वहीदा रहमान, 2019 में पटकथा के अशोक मिश्रा को, 2020 में गीत लेखक अमिताभ भट्टाचार्य को, 2021 में निर्देशन के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री को, 2022 के लिए अभिनेता धर्मेन्द्र देओल एवं वर्ष 2023 के लिए पटकथा लेखक राजकुमार हिरानी को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।




Post a Comment

أحدث أقدم