देश के विकास में रतन टाटा का योगदान अविस्मरणीय : डॉ. यादव


भोपाल। प्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा के देहांत पर मध्यप्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों ने श्री टाटा के देहांत पर शोक जताते हुए इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
डॉ. यादव ने श्री टाटा के देहांत पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पोस्ट में कहा कि श्री टाटा का निधन उद्योग जगत ही नहीं, अपितु समस्त भारतवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। देश ने एक महान उद्योगपति के साथ ही बेहद संवेदनशील, राष्ट्रसेवा एवं मानवता के प्रति सदैव समर्पित शख्सियत को खोया है। भारत ही नहीं, बल्कि विश्व उद्योग जगत में अब एक रिक्तता सदैव रहेगी। देश के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم