पूर्व महापौर विश्वनाथ दुबे के योगदान को किया याद


जबलपुर। नगर निगम के सामने स्थित नेहरू पार्क में पूर्व महापौर विश्वनाथ दुबे की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दुबे परिवार के सदस्य सुमित कालिया सहित कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने दुबे के योगदान को याद करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की।

कार्यक्रम में जबलपुर से कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी रह चुके दिनेश यादव, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, मुकेश राठौर, झल्ले लाल जैन, प्रदेश महासचिव रामदास यादव, विजय कांडा, तेज कुमार भगत, मथुरा प्रसाद दुबे, राजेंद्र चौधरी, प्रशांत मिश्रा, मनोज नामदेव, शैलेश राठौर, संजय वर्मा, रिजवान अली कोटी और भगत राम सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा अभिषेक तिवारी ‘चिंटू’, श्याम सोलंकी और कांग्रेस नेत्री राधा गुप्ता ने भी पूर्व महापौर महापौर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • कुशल नेतृत्वकर्ता और समाजसेवी
इस मौके पर सभी ने पूर्व महापौर विश्वनाथ दुबे के कार्यों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें एक कुशल नेतृत्वकर्ता और समाजसेवी बताया। दुबे ने जबलपुर नगर निगम के विकास में अहम भूमिका निभाई थी, जिसे आज भी नगरवासी गर्व से याद करते हैं। उनके प्रयासों से नगर निगम ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं और विकास कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।
  • उनकी नेतृत्व क्षमता आज के नेताओं के लिए प्रेरणादायक 
दुबे के योगदान और उनके समाजसेवी व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए नेताओं ने कहा कि उन्होंने नगर के विकास के लिए न सिर्फ राजनीतिक स्तर पर बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी बहुत काम किया। उनकी नेतृत्व क्षमता और उनकी समर्पण भावना आज के नेताओं के लिए प्रेरणादायक है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व महापौर के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और उनकी स्मृति को जीवित रखने का वचन दिया।

Post a Comment

और नया पुराने