जबलपुर रेल मंडल की पेंशन अदालत में 75 प्रकरणों का निपटारा


जबलपुर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जबलपुर के सभागार में जबलपुर मंडल द्वारा पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए 2024 की पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील ने की। इस पेंशन अदालत में कुल 86 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें से 75 प्रकरणों का तुरंत निपटारा किया गया और शेष 11 प्रकरणों में कार्यवाही जारी है।

पेंशन अदालत में मंडल रेल प्रबंधक का सेपलिंग देकर स्वागत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा द्वारा किया गया। पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी केजी गोस्वामी ने मंडल रेल प्रबंधक का बुके देकर स्वागत किया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी का स्वागत सेपलिंग देकर सहायक कार्मिक अधिकारी तथा वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक का स्वागत सेपलिंग देकर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  विवेक शील ने पेंशन अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, यशवंत कुमार, शची पति नंदन, प्रशांत कुमार और पेंशनर एसोसिएशन के  दयाराम सिहोटे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक रवींद्र त्रिपाठी ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post