विधायक अशोक रोहाणी ने भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के बोरिंग कार्य का किया शुभारंभ


जबलपुर। खमरिया वेस्टलैंड क्षेत्र में भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के निर्माण के तहत बोरिंग कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्य का भूमिपूजन स्थानीय विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी द्वारा किया गया। मंदिर निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। इस अवसर पर शिव जगन्नाथ सेवा समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक रोहाणी का आभार प्रकट किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेंगर, एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी, पार्षद निशांत झरिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर निर्माण को क्षेत्र के लिए एक बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक विकास माना।

शिव जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष समय पटनायक ने बताया कि यह मंदिर न केवल क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था को मजबूती देगा, बल्कि इसे एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। समिति के सचिव अर्जुन मोहंती और सह सचिव मनोज बिस्वाल ने कहा कि मंदिर के निर्माण में स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय रहा है।

इस दौरान विधायक रोहाणी ने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने समिति और क्षेत्रवासियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में संतोषी ठाकुर, सावित्री शाह, अनुराग दहिया और वीडी गौतम सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में समिति के सदस्यों ने विधायक रोहाणी का धन्यवाद करते हुए मंदिर निर्माण कार्य को गति देने की उम्मीद जताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post