जबलपुर। शहर में विकास कार्यों की कड़ी में बरगी विधानसभा क्षेत्र के वीर दुर्गादास राठौर वार्ड में 43 लाख रुपये की लागत से एक सुंदर उद्यान का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम के निर्देशन में हो रहे इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर जगत बहादुर सिंह "अन्नू" और बरगी विधायक नीरज सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कन्याओं के पूजन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
क्षेत्रीय नागरिकों को मिलेगी बड़ी सौगात
महापौर जगत बहादुर सिंह "अन्नू" और विधायक नीरज सिंह ने भूमिपूजन के दौरान कहा कि यह उद्यान क्षेत्रीय नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि माँ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, तेवर के पास सड़क किनारे स्थित इस उद्यान को व्यवस्थित और आकर्षक रूप में विकसित किया जाएगा। उद्यान निर्माण का कार्य शीघ्र ही पूरा कर इसे जनता के उपयोग के लिए समर्पित किया जाएगा।
उद्यान से बढ़ेगी हरियाली और सौंदर्य
विधायक नीरज सिंह ने कहा कि इस उद्यान के निर्माण से हरियाली बढ़ेगी, पर्यावरण सुधरेगा और लोगों को एक बेहतरीन मनोरंजन स्थल मिलेगा। यह उद्यान बच्चों, बुजुर्गों और क्षेत्रवासियों के लिए सैर-सपाटे और व्यायाम का केंद्र बनेगा।
विशिष्टजन और नागरिक रहे उपस्थित
इस भूमिपूजन समारोह में एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर, पार्षद श्रीमती ज्योति विनोद लोधी, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार पटैल, नगर निगम और शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
إرسال تعليق