पंकज कुमार वर्मा को रेलवे का ‘मैन ऑफ द मंथ’ सम्मान

 

जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर सेवारत लोको पायलट (शंटिंग) श्री पंकज कुमार वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा जनवरी माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी घोषित करते हुए ‘मैन ऑफ द मंथ’ सम्मान प्रदान किया गया।

स्टेशन निदेशक श्री अखिलेश कुमार नायक ने पूर्व में स्टेशन के समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया था कि उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों की कार्यकुशलता का गहन विश्लेषण किया जाएगा, और जिनका योगदान सर्वश्रेष्ठ पाया जाएगा, उन्हें ‘मैन ऑफ द मंथ’ की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए, जनवरी माह में समस्त कर्मचारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें श्री पंकज कुमार वर्मा की कार्यनिष्ठा, अनुकरणीय समर्पण एवं असाधारण दक्षता को सर्वोपरि मानते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से विभूषित किया गया। उनके इस सम्मान को न केवल उनके व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि यह रेलवे के समर्पित कर्मचारियों के मनोबल को भी ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

Post a Comment

और नया पुराने