“जबलपुर मॉडल” पुस्तक पर विमर्श, शहर के विकास की नई दिशा


जबलपुर। जबलपुर के समावेशी विकास और प्रशासनिक नवाचारों पर केंद्रित पुस्तक “जबलपुर मॉडल” का विमोचन एवं विमर्श कार्यक्रम आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के विकास और स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर गहन चर्चा की गई।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ विमोचन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं लेखक डॉ. प्रशांत पॉल, वरिष्ठ पत्रकार एवं हिन्दी एक्सप्रेस के संचालक रवि बाजपेयी, तथा नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पुस्तक: जबलपुर के स्मार्ट सिटी बनने की यात्रा का दस्तावेज़

पुस्तक के लेखक और जबलपुर के पूर्व आयुक्त आई.ए.एस. वेदप्रकाश ने अपने प्रशासनिक अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि “जबलपुर मॉडल” केवल सरकारी रिपोर्ट नहीं, बल्कि शहर के स्मार्ट सिटी बनने की यात्रा का दस्तावेज़ है।

उन्होंने बताया कि पुस्तक में यातायात सुधार, स्वच्छता, हरित क्षेत्र संरक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को समाहित किया गया है।


महापौर ने बताया उपयोगी मार्गदर्शिका

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने पुस्तक को भविष्य की योजनाओं के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका बताते हुए कहा कि जबलपुर के सतत विकास के लिए इसमें दिए गए सुझावों को गंभीरता से अपनाना आवश्यक है।

शहरी विकास के लिए प्रेरणादायक मॉडल

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. प्रशांत पॉल, रवि बाजपेयी और निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने कहा,
“यह पुस्तक न केवल जबलपुर, बल्कि देशभर के शहरी विकास मॉडल के लिए एक प्रेरणा है। प्रशासनिक इच्छाशक्ति और नागरिक भागीदारी से किसी भी शहर का कायाकल्प संभव है।”

लेखक वेदप्रकाश हुए सम्मानित

कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। अंत में लेखक वेदप्रकाश को उनके प्रशासनिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पुस्तक विमोचन के साथ यह संदेश दिया गया कि जबलपुर जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले शहरों के विकास के लिए संगठित प्रयास और प्रशासनिक नवाचार आवश्यक हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم